श्रीमाधोपुर: कुडली स्टैंड के पास से युवक का अपहरण कर की मारपीट, कपड़े उतार कर बनाया अश्लील वीडियो
सीकर के कुडली स्टैंड के पास से एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने और कपड़े उतार कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में पीड़ित युवक सुभाष ने आज उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया की कुडली स्टैंड के पास से बाइक पर सवार कुछ बदमाश उसका अपहरण कर ले गए तथा उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।