श्रीमाधोपुर: चौकड़ी रोड स्थित प्याज के गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना, 50 कट्टे प्याज के किए चोरी
सीकर जिले के खंडेला कस्बे के चौकड़ी रोड स्थित प्याज के गोदाम को चोरों ने आज निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम में रखे 50 कट्टे प्याज के चुराकर ले गए। इस संबंध में परिवादी नागरमल ने आज खंडेला थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।