तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र ला�
Bangarmau, Unnao | Sep 22, 2026