दरभंगा: दरभंगा डीएम ने राशन कार्ड निर्माण, एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में राशन कार्ड निर्माण, आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों तथा सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सभी BDO अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे दी गई।