बंद शराब दुकान की खिड़की से चल रही थी बिक्री, पुलिस ने मारा छापा; ग्राहकों पर बरसे डंडे...
ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि निर्धारित समय के बाद शराब ठेकेदारों ने दुकान बंद कर एक अवैध खिड़की के जरिए ग्राहकों को शराब बेचना जारी रखा था। इसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद ग्राहकों को खदेड़ा, जबकि थाटीपुर थाने में पदस्थ एसआई के.के. पाराशर द्वारा कुछ लोगों पर डंडे बरसाने का वीडियो भी सामने आया है।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 24, 2026