राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान जिला भर की 76 टीमों ने भाग लिया । जिसमें लोक नृत्य, एक नृत्य, नाटक व रागिनी प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अनुराग डालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार वशिष्ठ तिथि थे। स्कूल के प्राचार्य नरेश शर्मा व प्रोफेसर जियालाल बंसल और एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर राजकुमार सुथार ने सभी अतिथियों व सभी टीमों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई व खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल बाला सिहाग ने की। छात्र-छात्राओं ने भारतीय व हरियाणवी संस्कृति से ओत प्रोत कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।