मुजफ्फरनगर के गांव दीदाहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन सेवक की किसान पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों और किसान कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगाकर उनका और संगठन की पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया।
युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज सिंह राणा ने किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके हक-अधिकारों की रक्षा को संगठन का दायित्व बताया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रतनपुरी कस्बा, खतौली, मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन सेवक के प्रथम स्थापना दिवस के आयोजन की घोषणा की। इस दौरान किसानों से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें सरकार के सामने रखे जाने की बात कही गई।
पंचायत के दौरान मौ. अरशद राणा को महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया। इसके अलावा मौ. फरीद राणा को ब्लॉक उपाध्यक्ष चरथावल और मुरसलीन राणा को ग्राम अध्यक्ष दीदाहेड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत न्यूज़, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Didahedi #BKUSevak #KisanPanchayat #DeepakSom #KisanNews #KisanAndolan #KisanRights #Ratanpuri #Khatauli #MuzaffarnagarNews #NHPBharat #मुजफ्फरनगर #किसानपंचायत #भारतीयकिसानयूनियनसेवक #किसान #किसानअधिकार #चरथावल #खतौली
Fatehabad, Agra | Sep 12, 2026