Public App Logo
Profile Picture

Parveen Jagga

@fatehabad
125915Followers
0Following
अनाज मंडी Bhuna में पगड़ी संभाल जटा किसान संघर्ष समिति के धरने के बाद शुरू हुई धान की खरीद।
पगड़ी संभाल जाता ने कहा कि 12 माउजर पर भी नहीं हो पा रही धान की खरीद। 
सरकार व प्रशासन लापरवाह। जल्द ही लेंगे बड़ा फैसला।
Video 1
Video 2
शहर के वार्ड नंबर 5 में स्थित वाल्मीकि चौपाल  में आयोजित पंचायत में लोगों ने कहा कि आज नगर पालिका भंग करने की बैठक का जो सिलसिला शुरू किया गया है इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा । यह वाल्मीकि समाज पर प्रहार है।  क्योंकि नगर पालिका में वाल्मीकि समाज के करीब 80 से 90 कर्मचारी काम करते हैं जो नगर पालिका भंग होने के साथ ही बेरोजगार हो जाएंगे।  इस पंचायत में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, पार्षद सुमित गिल व पार्षद  अमन बाबा भी पहुंचे।
Video 4
भुना में नगरपालिका भंग करके ग्राम पंचायत लाने की मांग को लेकर बलविन्दर करों का ब्यान-
नगर पालिका हटाओ ग्राम पंचायत लाओ की मांग को लेकर जनता धर्मशाला में आयोजित महापंचायत
सेवा सेतु शिविर में फोटो खिंचवाने वाले कुछ पार्षद  व चेयरमैन अर्पणा पंकज पसरीजा महज 24 घंटे बाद आज नगरपालिक को भंग करके ग्राम पंचायत को लाने का समर्थन करते नजर आए । इसको कहते है दोनों हाथों में लड्डू रखना। अब सवाल यह उठता है कि 24 घण्टे पहले इन्हें नगरपालिका का भर्ष्टाचार एवं अनिमिमताए नजर क्यों नही आई?
नगर पालिका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 

बोले अगर नगर पालिका को भंग किया तो बेरोजगार हो जाएंगे करीब 70 कर्मचारी
क्या भुना नगरपालिका को भंग करके पंचायत लाने का समर्थन करने वाले मौजूदा पार्षद सच में ही नगरपालिका से परेशान है ? 

यदि ऐसा है तो सभी पंचायत बनाने का समर्थन करने वाले पार्षद जिला उपायुक्त को इस्तीफा देकर महापंचायत में ग्राम पंचायत लाने की आवाज बुलंद करते है तो आंदोलन को ज्यादा मजबूती मिल सकती है ।
फतेहाबाद की धागड में पॉलीटेक्निक के छात्रों में दो गुटों में जमकर चले लात में गुस्से
हमारा शहरी हीरो 
अभिनय की दुनिया में व मंच पर अपने हुनर की छटा बिखेरने वाले राजेश चराया की अनसुनी कहानी, उन्हीं की जुबानी। <nis:link nis:type=tag nis:id=talent nis:value=talent nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhunanews nis:value=bhunanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anchor nis:value=anchor nis:enabled=true nis:link/>
मंच के कलाकार राजेश चराया की अनसुनी कहानी 
 आज रात 7:00 बजे .....सिर्फ भूना दर्पण पर
नगर पालिका में लगा प्रशासनिक विभागों का संयुक्त शिविर, किसी भी विभाग से कोई समस्या है तो तुरंत होगा समाधान
बोस्ती की होनहार बेटी पूजा ने एशियन गेम की हाई जंप में कुछ यूं किया कमाल
फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर में सपा सेंटर पर पुलिस ने की रेड, काफी संख्या में युवक युवतियों को लिया हिरा*सत में 
पूछताछ जारी
आवाज सुनकर घबराना नहीं... 
वीडियो में सुनाई दे रही आवाज किसी फाय<nis:link nis:type=tag nis:id=रिंग nis:value=रिंग nis:enabled=true nis:link/> की नहीं, अपित शहर में  सरपट दोड़ रहे बेलगाम बुलेट की है, जो मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे बजाते हुए शहर से गुजरा। 
एक जागरूक दर्शक ने उपरोक्त आवाज और वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया। यह आवाज सुनकर दुकानदार भी भयभीत हो जाते हैं और किसी अनहोनी की आशंका के चलते सहम जाते हैं। पुलिस प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है और इन बेलगाम वाहनों के चालान किए जाने चाहिए।
*क्रिस्टल स्पा सेंटर में पुलिस की कार्रवाई, मैनेजर सहित चार व्यक्ति काबू

मौके से आठ लड़कियां भी काबू, स्पा सेंटर संचालक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस

फतेहाबाद।
अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई करते हुए मैनेजर सहित चार व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस टीम ने मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया। मामले में स्पा सेंटर संचालक सहित कुल पांच व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

*आरोपि*यों की पहचान* मैनेजर महताब सिंह पुत्र केसर सिंह, निवासी देवीपुरा, जिला नीमच, मध्य प्रदेश; स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज पुत्र मनफूल, निवासी गांव कालवास, जिला हिसार; राजकुमार पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ढाणी सरजा; सूर्यकांत पुत्र निरंजन कुमार, निवासी भट्टू कलां, फतेहाबाद तथा चंद्रमोहन पुत्र रामनिवास, निवासी कूकड़ावाली के रूप में हुई है।

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई करते हुए मौके से महताब सिंह, राजकुमार, सूर्यकांत तथा चंद्रमोहन को काबू किया। साथ ही मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया गया। वहीं, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज मौके पर मौजूद नहीं मिला। मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
बोस्ती गांव की होनहार एथलीट पूजा ने एशियन गेम में ब्रोंज मेडल जीतकर अपने देश का नाम चमकाया है। 
19 वर्षीय पूजा ने 1.84 मीटर ऊंची कूद के साथी उपरोक्त मुकाम हासिल किया है। हालांकि गोल्ड मेडल से महज 6 सेंटीमीटर से चूक गई। बावजूद इसके बोस्ती की बेटी ने एशियन गेम स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। 
ऊंची कूद में जहां कजाकिस्तान की एथलीट क्रिस्टीना ने 1.87 मी ऊंची कूद के साथ सिल्वर पदक जीता वही उज़्बेकिस्तान की बू्रनोखोंन ने 1.90 मीटर के साथ स्वर्ण पद पर कब्जा किया। हालांकि महज 6 सेंटीमीटर से चूकने के बाद बोस्ती गांव के खेल प्रेमियों में कुछ मायूसी जरूर है, लेकिन फिर भी वे अपनी होनहार बेटी के हरफनमौला प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
जाको राखें साइयाँ, मार सके ना कोय। 

हिसार में PLA के निकट चलती गाड़ी पर गिरा सूखा पेड़। 

बाल बाल बचा भूना का परिवार।

हिसार से शॉपिंग कर करके लौट रहा था रवि गोयल का परिवार।

कार में दो महिलाएं में दो बच्चे भी थे सवार।

भगवान की दया से  पूरा परिवार सुरक्षित
बोस्ती की होनहार बेटी पूजा ने बढ़ाया देश का गौरव।
 एशियन गेम में जीता ब्रॉन्ज मेडल।
नगर पालिका से पीछे नहीं, भूना को आगे बढ़ाने की जरूरत

भूना दर्पण की अपने दर्शकों और शहरवासियों से विनम्र अपील

भूना शहर में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की चर्चाओं ने निश्चित रूप से शहरवासियों की चिंता बढ़ाई है। यदि किसी नागरिक को अपने जायज काम के लिए अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है, भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है या किसी व्यवस्था की खामी के कारण उसका काम प्रभावित हो रहा है, तो यह गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है और व्यवस्था को जवाबदेह बनाना भी जरूरी है।
लेकिन इसी एक समस्या के कारण भूना को नगर पालिका से हटाकर दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग करना क्या वास्तव में हमारे शहर के भविष्य के लिए उचित दिशा होगी? इस पर हमें शांत मन से विचार करने की आवश्यकता है।
किसी गांव का नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करना कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं होती। इसके पीछे लंबे समय तक चली प्रशासनिक प्रक्रिया, सरकारी औपचारिकताएं, प्रस्ताव, सर्वे, जनसंख्या व क्षेत्र से संबंधित मानदंड तथा अनेक स्तरों पर स्वीकृतियां शामिल होती हैं। ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने के लिए जिस प्रकार वर्षों की मेहनत और अनेक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उसी तरह किसी शहर को वापस ग्राम पंचायत के स्तर पर ले जाना भी केवल भावनात्मक निर्णय नहीं होना चाहिए।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम पीछे जाने की बजाय आगे बढ़ने की सोच रखें।
यदि नगर पालिका में भ्रष्टाचार है तो हमारी लड़ाई नगर पालिका के खिलाफ नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ होनी चाहिए। यदि प्रॉपर्टी आईडी बनाने में किसी प्रकार की अनियमितता हो रही है, तो उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की जानी चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग होनी चाहिए। शहरवासियों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर प्रशासन और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी चाहिए।
भूना को नगर पालिका से हटाने की मांग करने के बजाय अब हमें यह सोचने की जरूरत है कि भूना को विकास की अगली सीढ़ी तक कैसे पहुंचाया जाए। हमारा लक्ष्य नगर पालिका से पीछे हटना नहीं, बल्कि भूना को उपमंडल स्तर का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास करना होना चाहिए। इसके लिए शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, युवाओं और आम नागरिकों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।
एक समस्या के कारण पूरी व्यवस्था को पीछे ले जाने की बजाय व्यवस्था की कमियों को दूर करने के लिए संघर्ष करना अधिक सार्थक रास्ता है। भ्रष्टाचार चाहे किसी भी विभाग या संस्था में हो, उसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए, लेकिन उस आवाज का उद्देश्य विकास को रोकना नहीं, बल्कि विकास व्यवस्था को बेहतर बनाना होना चाहिए।
भूना दर्पण अपने दर्शकों और शहरवासियों से विनम्र अपील करता है कि किसी एक समस्या से आहत होकर ऐसा निर्णय लेने की जल्दबाजी न करें, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर पड़े। अपनी आवाज बुलंद करें, प्रशासन से सवाल पूछें, सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़े हों।
आइए, भूना को पीछे ले जाने की नहीं, और आगे बढ़ाने की सोच रखें।
हमारी मांग स्पष्ट हो—भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका, पारदर्शी व्यवस्था, तेज विकास और भूना को उपमंडल स्तर तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास।
भूना दर्पण की यही सकारात्मक सोच है—समस्या से भागना नहीं, समस्या को बदलना है।
फ़तेहाबाद में शिकायतें सुनने पहुंचे मंत्री बिजली निगम के अधिकारियों पर भड़के, किसान बोले अधिकारी कहते हैं हमारा पाड़ लो पुंजड, मंत्री बोले कितना बड़ा है तुम्हारा पुंजड, लाइनमैन को किया चार्जशीट
इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना 
भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में नवजात को काले लिफाफे में डालकर पेड़ के साथ 8 फीट ऊंचा लटकाया।
राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर पुलिस को मौके पर बुलवाया। 
नवजात को करवाया गया अस्पताल में दाखिल।
रतिया में गैं*ग*वार का मामला सामने आया है । पीछा कर रहे बाइक सवारों ने कार रुकवाकर सवार लोगों  पर ह*मला बोला।  गाड़ी को तो*ड़ा ।
जान बचाने के लिए भागे युवक।

 जांच में जुटी पुलिस , चार को किया काबू।