कांके: कांके थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2025 रांची के कांके थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मैगजीन सहित पिस्टल, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बता दें कि 10 मार्च को कांके थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।