कांके: कांके स्थित सीआईपी में सुरक्षा गार्डों ने नौकरी से हटाए जाने की आशंका पर विरोध प्रदर्शन किया
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 कांके स्थित सीआईपी मे कार्य कर रहे सुरक्षा गार्ड मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नौकरी से हटाए जाने की आशंका पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। सुरक्षा गार्ड को आशंका है कि इन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। वहीं इस दौरान उन्हें समझने की भी कोशिश की जा रही है कि एजेंसी के बदले जाने के बाद भी उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा।