कांके: झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार शाम करीब पांच बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्रीगण और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश और अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।