कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री सुदिव्य सोनू ने गैंगस्टर के एनकाउंटर को लेकर कहा- कानून हाथ में लेने वालों का यही हश्र होगा
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 झारखंड विधानसभा में मंत्री शुदिव्य सोनू ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कहा कि जो कानून हाथ में लेगा उसका हश्र यही होगा। इन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अपराधी का मनोबल बढ़ जाए तो उसका यही हश्र होना चाहिए।