कांके: बरियातू थाना क्षेत्र में जोड़ा तालाब के पास फायरिंग, एक युवक घायल
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास फायरिंग की घटना में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक को गोली लगी है। गोली लगाने से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।