रायपुर: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, 3 आरोपियों पर केस दर्ज, एक युवक गिरफ्तार
Raipur, Raipur | Nov 14, 2026 शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA: 3 आरोपियों पर केस दर्ज, एक युवक गिरफ्तार रायपुर के कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास एमडीएमए नशीला पदार्थ बेचने ग्राहक तलाश रहे एक युवक को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.65 ग्राम एमडीएमए जैसा नशीला पाउडर, बिक्री के 200 रुपए और आईफोन जब्त किया गया।