फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बाजार से पुलिस ने दो झपटमार मोबाइल चोरों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुल्लीडुमर बाजार से चोरी के एक मामले में नामजद दो झपटमार मोबाइल चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं ASI शरद संत ने गुप्त सूचना पर की। गिरफ्तार झपटमार मोबाइल चोर अमरपुर थाना के सादपुर गांव के गोल्डन कुमार एवं नूरगंज फतेहपुर गांव के मनीष कुमार है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।