फुल्लीडूमर: रामसरैया गांव से अपहृत किशोरी को अपहर्ता प्रेमी युवक संग खेसर पुलिस ने किया बरामद, युवक को भेजा जेल
प्रखंड के खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामसरैया गांव से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपहृत एक किशोरी को उसके प्रेमी अपहर्ता युवक गांव के ही भैरव कुमार के साथ बरामद कर लिया। दोनों की बरामदगी खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने गुप्त सूचना पर बांका थाना अंतर्गत बैजनाथपुर गांव से की। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया। किशोरी को बयान हेतु कोर्ट भेजा जाएगा।