फुल्लीडूमर: खेसर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो जख्मी, एक सदर अस्पताल बांका रेफर
प्रखंड के खेसर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट में बाजार के 60 वर्षीय मनोज भगत एवं 34 वर्षीय नितेश कुमार भगत जख्मी हो गये। दोनों ज़ख्मियों का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया गया। दोनों ज़ख्मियों के सिर, हाथ, पैर आदि में जख्म है। इनमें नितेश कुमार भगत को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। आपसी विवाद में पड़ोसी ने मारपीट की।