फुल्लीडूमर: झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को फूल्लीडुमर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
फुल्लीडुमर बाजार में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने झपटमार गिरोह के दो सदस्य को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सादपुर गांव का गोल्डन कुमार एवं नूरगंज फतेहपुर गांव का मनीष यादव है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया की दोनों झपटमार के द्वारा दीनबंधु कुमार व एक अन्य का मोबाइल झपट्टा मार चोरी कर भाग रहा था जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ा।