फुल्लीडूमर: कुंजलागढ़ी मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में तीन सवार युवक हुए जख्मी, एक बांका सदर अस्पताल रेफर
खेसर थाना अंतर्गत कुंजलागढ़ी मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए। सभी ज़ख्मियों केलाबाड़ी गांव के विकास कुमार, संतोष कुमार एवं अमित कुमार को इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी विकास कुमार को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। बताया बाइक से गिरकर तीनों जख्मी हो गए।