राजकीय ITI बरठीं में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, मैट्रिक प्रतिशत के आधार पर होगा अभ्यर्थियों का चयन
बिलासपुर जिले की राजकीय आईटीआई बरठीं में नए सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन कर चुके अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए संस्थान पहुंच रहे हैं। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर, वेल्डर और ड्रेस मेकिंग ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन उनकी मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त प्रतिशतता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्राओं में भी लगातार रुचि बढ़ रही है और लड़कियां इंजीनियरिंग ट्रेड में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।
संस्थान में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #Barthin #ITIBarthin #ITIAdmission #TechnicalEducation #HimachalPradesh #EducationNews #Admission2026 #HimachalNews