बरमाणा में युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, हर रविवार सार्वजनिक स्थलों की सफाई का लिया संकल्प
बरमाणा ग्राम पंचायत में युवाओं ने रविवार को श्मशान घाट की सफाई कर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। करीब 20 युवाओं ने मिलकर श्मशान घाट परिसर की सफाई की और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
युवाओं का कहना है कि यदि युवा वर्ग इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करे तो उन्हें नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रखने में भी मदद मिल सकती है। युवाओं ने आगे भी हर रविवार सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने का निर्णय लिया है।
आगामी गुग्गा मेले को देखते हुए अगले रविवार खतेड़ से गुग्गा मंदिर तक जाने वाले रास्ते की सफाई करने की बात कही गई, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
सफाई अभियान में पिंकल चौधरी, अंकुश ठाकुर, शिवम ठाकुर, आयुष महाजन, राकेश संख्यान, जितेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, रिंकू संख्यान, नवनीत ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया।
इस पहल की अगुवाई पूर्व उपप्रधान नतीश ठाकुर ने की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहें।
#बरमाणा #स्वच्छताअभियान #युवाशक्ति #सामाजिकजिम्मेदारी #नशामुक्तसमाज #गुग्गामेला #Bilaspur #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews