पटना ग्रामीण: सिविल कोर्ट क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा, पटना में बनाये गए 69 परीक्षा केंद्र; बापू परीक्षा परिसर में हुई सघन तलाशी
सिविल कोर्ट क्लर्क में नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जा रही है। पटना जिले में यह परीक्षा 69 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संचालित की जा रही। इसी कड़ी में परीक्षा की प्रथम पाली के लिए बापू परीक्षा केंद्र पर सघन तलाशी के बाद परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की इंट्री दी गई।