पटना ग्रामीण: पटनासाहिब स्टेशन के पास ट्रक की टक्कर से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती
शनिवार की देर रात 11.30 बजे पटना साहिब स्टेशन के पास एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को कुचल दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को एनएनसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की पहचान बेगमपुर निवासी डॉक्टर कुंवर सिंह के तौर पर हुई है।