पटना ग्रामीण: BPSC के अध्यक्ष हटने पर ही छात्रों के साथ होगा न्याय: तेजस्वी यादव
शनिवार की देर रात 11:00 बजे गर्दनीबाग धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि बीपीएससी का रि एग्जाम होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ न्याय तभी होगा जब बीपीएससी के चेयरमैन हटेंगे।