लखीसराय: पुरानी बाजार ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े पर्वों में शामिल ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार की पूर्वाह्न 7:00 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की।