उधवा: उधवा में विधायक एमटी राजा ने फीता काटकर किया हन्नान इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का उद्घाटन
उधवा प्रखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना के निकट हन्नान इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे विधिवत रूप से किया गया। शोरूम का उद्घाटन राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर किया।