सरीला: चिकासी क्षेत्र के मंगरौठ मोड़ के पास पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व पॉस्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ मोड के पास से चिकासी थाना की पुलिस टीम ने आज शनिवार को नाबालिक किशोरी का बहला फुसला कर अपहरण करने व पॉस्को एक्ट संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।चिकासी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया है।