लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के मोहल्ला काशीनगर का है, जहां मंगलवार सुबह तड़के चोरों ने बेखौफ होकर एक खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय इलाके में पुलिस की गश्त नदारद दिखाई दी।