लखीमपुर खीरी जिले के बीरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित रामपाल पुत्र जगन्नाथ निवासी बीरपुर ने मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने गांव में भूमि खाता संख्या 408ग रकबा खरीदा था।