इटारसी: तेरहवीं लाइन स्थित किराना दुकान में अज्ञात चोर ने शटर उठाकर की चोरी, निगरानी कैमरे में कैद
इटारसी के तेरहवीं लाइन क्षेत्र में गुरुवार सुबह अज्ञात चोर ने 'शर्मा किराना एंड जनरल स्टोर' से शटर उचकाकर घी के पैकेट, तेल की बोतलें और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जो शाम करीब 4 बजे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक ने सुबह दुकान खोली थी। कुछ देर बाद वे सामने स्थित अपने घर चले गए।