नदबई: LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, नदबई में 3200 उपभोक्ताओं ने नहीं कराया सत्यापन
नदबई में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दी गई है। नदबई में करीब 30 हजार एचपी गैस कनेक्शन हैं, जिनमें लगभग 3200 उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी, गैस बुकिंग और सिलेंडर डिलीवरी में परेशानी हो सकती है।