लाडनूं: लाडनूं पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन, लाडनूं विधायक ने की अध्यक्षता
Ladnu, Nagaur | Sep 24, 2024 लाडनूं पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने की। वहीं बैठक के दौरान लाडनूं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बैठक में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने सभी अधिकारियों को आमजन की समस्याओ का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।