लाडनूं: लाडनूं के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68वीं जिला स्तरीय लॉग टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन
Ladnu, Nagaur | Sep 19, 2024 लाडनूं के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68वी जिला स्तरीय लॉग टेनिस प्रतियोगिता का आज गुरुवार का समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में डीडवाना जिले की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। वहीं आयोजन समिति की और से विजेता टीमों की पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।