लाडनूं: लाडनूं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा को स्वायत्त शासन विभाग ने किया एपीओ
Ladnu, Nagaur | Sep 21, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा एपीओ कर दिया गया। इस दौरान स्वायत्त शासन विभाग के विशिष्ट सचिव कुमारपाल गौतम ने आदेश जारी किए। आपको बता दें लाडनूं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर एपीओ किया गया।