लाडनूं: लाडनूं बाइपास पर सड़क हादसे में पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Sep 22, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के बाईपास पर पिकअप गाड़ी व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास लोग व लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस 108 व निजी वाहन की मदद से लाडनूं अस्पताल लाया गया।