साप्ताहिक योग अभियान का हुआ शुभारंभ, सीहोर जिला जेल में योग कार्यक्रम आयोजित
उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश की जेलों में 15 जून से 21 जून तक साप्ताहिक योग अभियान चलाया जा रहा है। 15 जून को अभियान के शुभारंभ अवसर पर सीहोर जिला जेल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर बंदियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगो युक्त टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद बंदियों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्टिक, बेल्ट आदि सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल एवं बंदी गण उपस्थित रहें।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
24 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026