Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Mp
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बना प्रशासन, ब्रेन हेमरेज पीड़ित बुजुर्ग को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया नागपुर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सीहोर एवं नर्मदापुरम के जिला प्रशासन की तत्परता देखने को मिली है। नर्मदापुरम जिले के ग्राम रसूलिया निवासी ब्रेन हेमरेज से पीडि़त 83 वर्षीय बुजुर्ग श्री राम गोपाल टोकसे को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें नागपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। नर्मदापुरम जिला प्रशासन द्वारा सुबह सीहोर जिला प्रशासन से बुधनी के ट्रायटेंड स्थित हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस सूचना पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय हो गया और मरीज के सुरक्षित आवागमन से लेकर हेलीपैड पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर की गईं। बुधनी तहसीलदार श्री ललित सोनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा मरीज को नर्मदापुरम से बुधनी हेलीपैड तक सुगमता से पहुंचाने तथा हेलीपैड पर एयर एम्बुलेंस के संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को त्वरित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। सुबह लगभग 11 बजे श्री राम गोपाल टोकसे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से नागपुर के लिए रवाना किया गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर उपचार की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मई 2024 से प्रदेश में ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ प्रारंभ की गई, जो आज गंभीर रूप से बीमार, दुर्घटना प्रभावित एवं आपदा पीड़ित मरीजों के लिए जीवन रक्षक पहल के रूप में कार्य कर रही है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

2 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

• सभी पात्र हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ - अध्यक्ष श्री रवि मालवीय

• पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम अध्यक्ष ने की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा

                  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना और मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक शिविर आयोजित करने, ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाने, छोटे एवं व्यवहारिक प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में सुझाव दिए।

      अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कहा कि गांव और वार्ड स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।

      बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्योग क्षेत्र के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपए तथा सेवा एवं व्यवसाय इकाइयों के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपए तक की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक दिया जाता है। योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र आवेदक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

      बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री उद्यम योजना के लिए 40 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 13 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 10 प्रकरण स्वीकृत तथा 9 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है।

      बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के अंतर्गत छोटे स्वरोजगार कार्यों के लिए 10 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में बैंक ऋण पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो आयकरदाता नहीं हैं।

      वर्ष 2026-27 में स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 225 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 5 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 2 प्रकरण स्वीकृत एवं 2 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, आष्टा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• सभी पात्र हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ - अध्यक्ष श्री रवि मालवीय • पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम अध्यक्ष ने की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना और मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक शिविर आयोजित करने, ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाने, छोटे एवं व्यवहारिक प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में सुझाव दिए। अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने कहा कि गांव और वार्ड स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्योग क्षेत्र के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपए तथा सेवा एवं व्यवसाय इकाइयों के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपए तक की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक दिया जाता है। योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र आवेदक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री उद्यम योजना के लिए 40 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 13 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 10 प्रकरण स्वीकृत तथा 9 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के अंतर्गत छोटे स्वरोजगार कार्यों के लिए 10 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में बैंक ऋण पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो आयकरदाता नहीं हैं। वर्ष 2026-27 में स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 225 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 5 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 2 प्रकरण स्वीकृत एवं 2 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, आष्टा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

• खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सक्रिय

• निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों एवं गोदामों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

                     खरीफ सीजन प्रारंभ हो चुका है और किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

      उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा विकासखंड सीहोर के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय स्थल एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय से संबंधित अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक आदि का अवलोकन किया गया तथा ई-विकास प्रणाली में दर्ज स्कंध का वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया।

      निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-चालान प्राप्त कर ही उर्वरक का विक्रय किया जाए तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखें।

      कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में यूरिया 22899 मीट्रिक टन, डीएपी 1454 मीट्रिक टन, एनपीके 9592 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 7222 मीट्रिक टन सहकारी एवं निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर उर्वरक क्रय कर सकते हैं।

      निरीक्षण के दौरान निजी विक्रेताओं को उर्वरक के नमूने लेने, रिकॉर्ड नियमित अपडेट करने और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सक्रिय • निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों एवं गोदामों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश खरीफ सीजन प्रारंभ हो चुका है और किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा विकासखंड सीहोर के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय स्थल एवं गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय से संबंधित अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक आदि का अवलोकन किया गया तथा ई-विकास प्रणाली में दर्ज स्कंध का वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-चालान प्राप्त कर ही उर्वरक का विक्रय किया जाए तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखें। कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में यूरिया 22899 मीट्रिक टन, डीएपी 1454 मीट्रिक टन, एनपीके 9592 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 7222 मीट्रिक टन सहकारी एवं निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर उर्वरक क्रय कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान निजी विक्रेताओं को उर्वरक के नमूने लेने, रिकॉर्ड नियमित अपडेट करने और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

• सारिका घारू ने स्थानीय निकाय और विधानसभा मतदाता सूची का भ्रम किया दूर

• मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सारिका घारू ने दी 25 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सीख

                मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत सीहोर जिले के ग्राम गुड़भेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने इस जागरूकता अभियान की कमान संभाली। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक लोकसंगीत रहा। स्थानीय भाषा में गीतों, 25 जून तक नाम जोड़ना, हम सबकी जिम्मेदारी जैसे आकर्षक चुनावी जिंगल्स के जरिए युवाओं और महिलाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई।

      सारिका घारू ने नागरिकों का एक बड़ा भ्रम दूर करते हुए स्पष्ट किया कि लोकसभा या विधानसभा की मतदाता सूची और स्थानीय निकाय की सूची दोनों अलग-अलग होती हैं। जिन नागरिकों का नाम विधानसभा सूची में है, उन्हें भी पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए इस स्थानीय सूची में अपना नाम दोबारा जरूर जांचना चाहिए।

      सारिका ने कहा कि जो युवा 01 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो चुके हैं, वे तुरंत अपना नाम जुड़वाएं। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम या पते की गलतियों को सुधारने के लिए आयोग द्वारा बढ़ाई गई 25 जून की अंतिम तिथि का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का समापन आगामी स्थानीय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• सारिका घारू ने स्थानीय निकाय और विधानसभा मतदाता सूची का भ्रम किया दूर • मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सारिका घारू ने दी 25 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सीख मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत सीहोर जिले के ग्राम गुड़भेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने इस जागरूकता अभियान की कमान संभाली। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक लोकसंगीत रहा। स्थानीय भाषा में गीतों, 25 जून तक नाम जोड़ना, हम सबकी जिम्मेदारी जैसे आकर्षक चुनावी जिंगल्स के जरिए युवाओं और महिलाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई। सारिका घारू ने नागरिकों का एक बड़ा भ्रम दूर करते हुए स्पष्ट किया कि लोकसभा या विधानसभा की मतदाता सूची और स्थानीय निकाय की सूची दोनों अलग-अलग होती हैं। जिन नागरिकों का नाम विधानसभा सूची में है, उन्हें भी पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए इस स्थानीय सूची में अपना नाम दोबारा जरूर जांचना चाहिए। सारिका ने कहा कि जो युवा 01 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो चुके हैं, वे तुरंत अपना नाम जुड़वाएं। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम या पते की गलतियों को सुधारने के लिए आयोग द्वारा बढ़ाई गई 25 जून की अंतिम तिथि का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का समापन आगामी स्थानीय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

                       कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 82 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 82 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026