पथरिया: पिपरिया लुहार में सड़क दलदल बनी, मरीज को लेने पहुंची 108 एंबुलेंस कीचड़ में फंसी, लोग धक्का लगाते दिखे, वीडियो वायरल
Patharia, Damoh | Sep 29, 2026 पथरिया के पिपरिया लुहार गांव की एकमात्र सड़क बारिश में दलदल बन गई है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस भी गांव तक पहुंचने में मुश्किल का सामना कर रही है। मंगलवार शाम कीचड़ में फंसी एंबुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है।