बबेरू: समगरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किसान पर लाठी-फरसे से किया हमला, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Baberu, Banda | Nov 10, 2026 मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत समगरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खेत की ओर जा रहे करीब 55 वर्षीय किसान शंकर सिंह को रास्ते में चार लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पीआरबी पुलिस ने सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जिसको जिला अस्पताल रिफर किया गया