हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति का सामाजिक सरोकार, वसंत पंचमी पर बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण
वसंत पंचमी के पावन पर्व के मौके पर शुक्रवार को महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की ओर से जंक्शन स्थित रेलवे कॉलोनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई।