हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर धार-धार हथियारों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर दो युवकों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों युवकों को टाउन के अलग-अलग वार्डो से गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की हत्थे चढ़ गए। दोनों के खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।