हनुमानगढ़ टाउन में टिब्बी रोड सड़क मार्ग पर गुरुवार रात्रि 11 बजे आवारा गोवंश की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गम्भीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए टाउन के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक टाउन से शेरेका की ओर जा रहा था। बहरहाल घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।