हनुमानगढ़: जंक्शन के राजकीय विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, वसंत पंचमी पर बेटियों को साइकिल की सौगात दी गई
वसंत पंचमी के शुभ मौके पर शुक्रवार को जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की योजना के तहत होनहार छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, पूर्व पार्षद तरुण विजय एवं कौरसिंह खोसा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।