लालगंज: हथेड़ा गांव में लगातार बारिश के दौरान गिरी कच्ची दीवार, मलवे में दबकर बालिका और किशोरी घायल
हलिया क्षेत्र में लगातार बारिश के दौरान शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे हथेड़ा गांव में कच्चे मकान की दीवार अचानक भर भर कर गिर गई। जिससे मलवे में दबने से बालिका तथा किशोरी घायल हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बालिका को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।