सतबरवा: सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार और बिचौलियागिरी का आरोप, भाकपा पलामू के जिला सचिव रूचिर तिवारी का आरोप
सतबरवा प्रखंड के दुलसुलमा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक गुरूवार शाम 5 बजे तक रंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 72 वर्ष बीत जाने के बाद आज भी दलित-आदिवासियों की स्थिति बदहाल बनी हुई है।