सतबरवा: दिव्यांग युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इंकार, सतबरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सतबरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ छह साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती के गर्भवती होने पर युवक के शादी से इनकार किए जाने पर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा डालटनगंज जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने शाम 7 बजे बताया कि युवती के परिजनों के आवेदन पर 28 साल के सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।