सतबरवा: सतबरवा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ स्वागत, प्रवचन संपन्न
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष सह अखंड ज्योति पत्रिका एवं अखंड द्वीप प्रज्जवलन के शताब्दी वर्ष पर भारत भ्रमण में निकले ज्योति कलश यात्रा रथ का भव्य स्वागत सतबरवा में किया गया। प्रखंड ईकाई के नेतृत्व में सर्वप्रथम खामडीह में आरती एवं पूजन गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने की।