सतबरवा: सतबरवा में महावीर झंडा पताका के साथ निकला जुलूस, जय श्री राम-बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा इलाका
सतबरवा में महाबीरी झंडा पताका के साथ रविवार दोपहर 2 बजे रामनवमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। विभिन्न अखाड़ों के द्वारा जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के नारे से लगाए गए, जिससे पूरा इलाका गूंजता रहा। प्रखंड और सदर क्षेत्र में 11, लेस्लीगंज क्षेत्र में पड़ने वाले पांच जगह पर महिला- पुरुष पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई थी।