सतबरवा: बकोरिया में रामनवमी के दसवें दिन निकला भव्य जुलूस, दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता
श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में सोमवार शाम 6 बजे तक रामनवमी के दसवीं पर जुलूस निकाला गया, जिसमें पंचायत क्षेत्र के अखाड़े शामिल हुए। इस दौरान जय सियाराम, बजरंगबली के जय के नारे लगाए गए। जुलूस का शुभारंभ यज्ञ मंडप परिसर महावीर मंदिर से हुआ। गांव के टोले, मोहल्ले में घूमते हुए इसका समापन हुआ।