कटिहार: कटिहार के मनिहारि प्रखंड प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित,समाहरणालय में बुलाई गई बैठक
कटिहार के मनिहारि प्रखंड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को पारित हो गया।अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को समाहरणालय में बैठक बुलाई गई,जहां बैठक के बाद मतदान कराया गया।मतदान में मनिहारि प्रखड के 21 समिति सदस्यों में से 11 सदस्यों ने मतदान में अपनी भागीदारी दी जबकि प्रमुख श्रवण कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया।